मुलायम की बहूरानी हुई मोदी की मुरीद, तारिफों के बांधे पुल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर में मतभेद दिखाई देने लगा है या यूं कहें कि यादव परिवार पर भी नरेन्द्र मोदी का जादू चढ़ने लगा है। जी हां मुलायम सिंह यादव की बहू इन दिनों अपने ससूर की बजाए पीएम मोदी की तारिफ कर रही हैं।

aparna yadav

महिला सशक्तिकरण को वक्त की जरूरत बताते हुए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खूब तारिफ की। मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में उठाए गए इस विषय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो मोदी को सम्मान करती है।

उत्तरप्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए ‘‘बी अवेयर'' अभियान चलाने वाली अपर्णा ने पूरे देश में ‘100' नंबर को महिला सुरक्षा के लिए प्रभावी बनाए जाने की वकालत की। अपर्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लालकिले से संबोधन काफी प्रभावशाली था जिसमें उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के विषय को उठाया।

हालांकि उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनके बयान का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं मोदीजी का सम्मान करती हूं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें इस पद पर बैठाया है और लोगों को काफी उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं। अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तारिफ करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में भैय्या भी अच्छा काम कर रहे हैं। निरंतर कई सारी अच्छी योजनाएं ला रहे हैं। लेकिन शायद कहीं न कहीं प्रोजेक्ट नहीं हो पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+