मुलायम सिंह यादव अपराधियों के मसीहा: सपा सांसद

Mulayam Singh Yadav supprots criminals: SP MP
लखनऊ। कैसरगंज से सपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का कहना है समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव अपराधियों के मसीहा है। मेरा सपा में शामिल होना एक भूल थी, लेकिन अब मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, जिसके लिए सिर्फ औपचारिकता ही बाकी है, जब मुझे भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का आदेश मिल जाएगा, उस दिन औपचारिकता भी पूरी हो जाएगी।

उन्‍होने अखिलेश सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उनसे मुझे बड़ी उम्‍मीदें थी कि वह सुधार लाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस सरकार में वह अपराध हो रहे हैं जो कि पहले कभी नहीं हुए। सपा में रहते हुए मैनें जाना कि यहां पर स्‍वाभिमानी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, पार्टी में चरण वंदना करने वाले की ही पूछ होती है। मैंने सुना था कि मुलायम सिंह अपनी जुबान के पक्‍के हैं, लेकिन पार्टी में आकर पता चला कि यह सब झूठ है। मैंने जितना वक्‍त सपा में गुजारा इस दौरान न तो कभी मुलायम सिंह के पैर छुए और न ही आजम खां से हाथ मिलाया।

ब्रजभूषण शरण ने खुद को पाक साफ बताते हुए कहा कि उन पर दो केस दर्ज हैं, जिसमें से एक राम जन्‍म भूमि से संबंधित है तो दूसरा सपा विधायक पंडित सिंह की तरफ से दर्ज करवाया गया है। जो लोग मुझ पर उंगलियां उठाते हैं, उन्‍हें सारी सच्‍चाई का पता है। ब्रजभूषण के अनुसार जब उन्‍होने सपा सरकार द्वारा किये जा रहे, जनविरोधी कार्यों पर सवाल किये तो उनके आपसी संबंधों में खटास आना भी शुरू हो गयी।

गौर हो कि मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सपा सरकार की निंदा हो रही है और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भाजपा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, ऐसे में उम्‍मीद लगाई जा रही है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में अच्‍छी सीटें मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+