मुलायम की बहू बोली मंगल पांडे का किरदार निभाने वाले पत्नी को देशभक्ति नहीं सिखा पाये
लखनऊ। आमिर खान जबसे असहिष्णुता पर बोले हैं उनपर लगातार हमले हो रहे हैं। रवीना टंडन, ओम पुरी, अनुपम खेर के बाद अब सपा मुखिया की बहू अपर्णा यादव ने आमिर पर हमला बोला है।

अपर्णा यादव ने आमिर पर निशाना साधते हुए फेसबुक पर लिखा है कि जो व्यक्ति मंगल पांडे जैसे किरदार निभा चुका है वह अपनी पत्नी को देशभक्ति का पाठ नहीं सिखा सका।
अपर्णा ने फेसबुक पर लिखा है , '' ये सत्यापित हो गया है कि आमिर खान सिर्फ अभिनेता हैं, जो कि 'रंग दे बसंती' और 'मंगल पांडे' जैसे देश भक्तों के किरदार निभाने के बावजूद अपनी पत्नी को देश प्रेम न समझा पाये। हमारी गलती है कि आपसे इतनी बड़ी अपेक्षा करी। जय हिन्द जय भारत...!!
आपको बता दें कि सपा मुखिया ने आमिर के बयान का समर्थन करते हुए उनके बयान को सही बताया था। उन्होंने कहा था कि आमिर को अपनी बात रखने का हक है और केंद्र सरकार को उनके बयान का संज्ञान लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications