यूपी नंबर की 'एक्‍सपायरी' एंबुलेंस से मोहाली कोर्ट पहुंचा था मुख्‍तार अंसारी, खड़ा हुआ नया व‍िवाद

लखनऊ। यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली की कोर्ट में पेश क‍िया गया। इस दौरान उसे जिस एंबुलेंस से लाया गया, वो यूपी के नंबर की थी। यह एंबुलेंस एक निजी एंबुलेंस थी, जिसका रजिस्ट्रेशन बाराबंकी में एक निजी अस्पताल के नाम से है। बता दें, मोहाली के एक बिल्डर से फिरौती मांगने के मामले में मुख्तार अंसारी की बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेशी थी। इसके लिए वो रोपड़ जेल से मोहाली कोर्ट पहुंचा था। उसे यूपी नंबर की एक निजी एंबुलेंस से लाया गया था, जो बाराबंकी के एक निजी अस्पताल के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक अलका राय ने इस पर सवाल उठाया है।

Recommended Video

    Mukhtar Ansari के लिए नया सिरदर्द बनेगी UP नंबर की Ambulance, जानिए क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी
    mukhtar ansari reached mohali court with uttar pradesh number ambulance

    एंबुलेंस का खत्‍म हो चुका है रजिस्‍ट्रेशन

    न्‍यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा है क‍ि जिस अस्पताल के नाम से एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन बताया जा रहा है, वह मौजूद ही नहीं है। एंबुलेंस का नंबर UP 41 AT 7171 है, जिसकी रजिस्ट्रेशन की मियाद साल 2015 में ही खत्म हो चुकी है। इतना ही नहीं एंबुलेंस की फिटनेस भी साल 2017 में एक्सपायर हो चुकी है। बाराबंकी स्वास्थ्य विभाग के पास भी एंबुलेंस को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यूपी में एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी का बयान है क‍ि मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट ले जाने वाली एंबुलेंस उत्तर प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल से नहीं जुड़ी है।

    बीजेपी वि‍धायक ने उठाया सवाल

    गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक अलका राय ने सवाल उठाते हुए ट्वीट क‍िया। उन्‍होंने ल‍िखा, 'यह एम्बुलेंस थी या माफ़िया डॉन की लग्ज़री गाड़ी, जांच इसकी भी होनी चाहिए। UP के रजिस्ट्रेशन के नम्बर की यह गाड़ी किन हालातों में पंजाब पहुंची और माफ़िया डॉन कैसे इस गाड़ी पर घूम रहा है यह भी एक बड़ा सवाल है।' उन्‍होंने आगे ल‍िखा, '@RahulGandhi और @priyankagandhi जी की सरकार के माफ‍िया डॉन मुख़्तार को बचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आज जिस तथाकथित एंबुलेंस में मुख़्तार अंसारी को कोर्ट में पेश किया गया वह तथाकथित एम्बुलेंस मुख़्तार अंसारी को किसने मुहैया करायी इसकी जाँच होनी चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+