फिर क्रिटिकल हुई सपा सांसद आजम खान की तबीयत, आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

फिर क्रिटिकल हुई सपा सांसद आजम खान की तबीयत, आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

लखनऊ, मई 27: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद आजम खान को मेदांता अस्पातल के आईसीयू में फिर से शिफ्ट किया गया है। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन की मानें तो यहां उन्हें 5 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू वार्ड में रखा गया है। अगर ऑक्सीजन की और जरूरत पड़ती है तो, इसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

mp azam khan health critical put on oxygen support

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान के फेफड़ों में फाइब्रोसिस नामक रोग की शिकायत पिछले दिनों मिली थी। साथ ही लंग्स में कैविटी भी पाई गई थी, जिसके चलते सपा नेता की बॉडी में ऑक्सीजन सपोर्ट को 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर किया गया था। लेकिन तबीयत क्रिटिकल होने के चलते उन्हें एक बार फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, ताकि और अच्छे से उनका इलाज किया जा सके और स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

वहीं, डॉ राकेश ने बताया कि उनके पुत्र मो. अब्दुल्लाह आजम खान की स्थिति स्थिर है। हालांकि उन पर भी सीसीएम के डॉक्टर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और बेहतर इलाज के लिए निरंतर कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि आजम खान और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान को 9 मई 2021 को कोरोनो वायरस के इलाज के लिए सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। बीच में उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिला था। उन्हें आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में भी शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन 25 मई को फेफड़े में इन्फेक्शन की वजह से एक बार फिर उनकी हालत गंभीर हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+