लखनऊ में दिनदहाड़े मां-बेटी का अपहरण, महिला के मोबाइल से मांगी 30 लाख की फिरौती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ​दिन दहाड़े मां-बेटी के अपहरण की वारदात सामने आई है। अपहरणकर्ताओं ने महिला के मोबाइल से व्हाट्सऐप द्वारा उसके परिवार से फिरौती में 30 लाख रुपए की रकम मांगी है। सूचना मिलने पर एसीपी सहित कैसरबाग पुलिस सक्रिय हो गई है। अपहरण हुई महिला का मोबाइल ट्रेस कर लगाकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

mother daughter kidnapped in lucknow

खरीददारी करने मार्केट आई थी महिला

पूरा मामला थाना कैसरबाग अंतर्गत नज़ीराबाद रोड स्थित विशाल मार्ट का है। यहां पर खरीदारी करने आई महिला का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। महिला के साथ-साथ 4 साल की मासूम बच्ची का भी अपहरण हुआ है। किडनैप की गई महिला के मोबाइल से व्हाट्सएप द्वारा उसके परिवार से फिरौती की रक़म मांगी जा रही है। सूचना मिलने पर एसीपी सहित कैसरबाग पुलिस सक्रिय हो गई। अपहरण हुई महिला का मोबाइल ट्रेस कर लगाकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में अकेले दिखी महिला

परिजनों ने मामले की शिकायत कैसरबाग थाने में मां-बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शुरूआती जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमे महिला एक दुकान से निकल कर एक ई-रिक्शा मे बैठते दिख रही है। हालांकि, ई-रिक्शा में सवार होते समय महिला स्वेच्छा और अकेले ही बैठते दिख रही है, उसकी बेटी साथ नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+