राहुल गांधी को मुरादाबाद में रोड शो की इजाजत नहीं मिली
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मुरादाबाद में रोड शो करने की इजाजत नहीं मिली है। मुरादाबाद प्रशासन ने राहुल को रोड शो करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

राहुल गांधी को पुराने शहर की घनी आबादी से अपना रोड शो करना था, लेकिन जिस तरह से इन जगहों पर उंची इमारते हैं और उसके चलते राहुल गांधी के रोड शो को इजाजत नहीं दी गई है।
पुलिस ने एसपीजी को दी रिपोर्ट
राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी एसपीजी को पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि राहुल गांधी के रोड शो के लिए यह इलाका ठीक नहीं है। जिसके चलते राहुल के रोड शो को रद्द कर दिया गया है।
सीतापुर में फेंका गया था जूता
आपको बता दें कि सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी के उपर रोड शो के दौरान जूता फेंका गया था, जिसके बाद राहुल की सुरक्षा को लेकर एसपीजी किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है।
मूंढापांडे हवाई पट्टी से शुरु होना था रोड शो
गौरतलब है कि राहुल गांधी को मूंढापांडे स्थित बदासना हवाई पट्टी पर आने के बाद यहां से रोड शो करना था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर राहुल के रोड शो को इजाजत नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications