लखनऊ के यादव महाकुंभ में शामिल हुए मोहन यादव, बताया कैसे बनाए गए मध्य प्रदेश के सीएम

CM Mohan Yadav News: सीएम यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने मर्यादा के अंदर जीवन जीना सिखाया है। हम सभी को उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्शों का अपने जीवन में पालन करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भागवत गीता के माध्यम से पूरे विश्व को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति न झुकी है और न झुकेगी। हमें अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व है। उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। 400 वर्ष पहले हमारे पूर्वज भी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से मध्य प्रदेश गए हैं।

Mohan Yadav participated in Yadav Mahakumbh of Lucknow told how he became CM of Madhya Pradesh

यह भाजपा ही कर सकती है कि एक साधारण परिवार का सामान्य कार्यकर्ता आज मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुदौरा मैदान में आयोजित यादव महाकुंभ को संबोधित करते हुए कही।

सामाजिक समरसता के भव्य आयोजन में उत्तरप्रदेश के यादव समाज के प्रबुद्ध नागरिक, कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उत्तर प्रदेश की धरती पर गर्मजोशी के साथ स्वागत-सत्कार हुआ। डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से संपूर्ण देश का यादव समाज उत्साहित है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में यादव समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ने से उत्तरप्रदेश और बिहार की राजनीति में समाज की एकजुटता का असर दिखाई दे रहा है, जो विपक्षी राजनीतिक दलों को अपने अस्तित्व को बचाने के संकट के समान है।

उत्तर प्रदेश से मेरा गहरा रिश्ता है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मेरा उत्तर प्रदेश से एक और रिश्ता भी है, मेरे ससुराल के संबंध भी उत्तर प्रदेश से जुड़ते हैं। मेरे पूर्वज लगभग 400 साल पहले आजमगढ़ की धरती से ही गए थे। भगवान कृष्ण ने हमें संकटों से लड़ने और विजय प्राप्ति की सीख दी है।

भाजपा ने यादव समाज का राजनीति में वर्चस्व बढ़ाया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज यादव समाज का राजनीति में वर्चस्व बढ़ा है तो वह भारतीय जनता पार्टी की देन है। मैं किसी दल का प्रचार नहीं कर रहा, लेकिन किसी ने नही सोचा था कि एक साधारण परिवार का बेटा मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई राह दिखाई है। उन्होंने देश के गौरव के साथ संपूर्ण यादव समाज का गौरव बढ़ाया है। मुझे इस बात का गर्व है कि आपके यहां से निकला हुआ एक किसान परिवार का बेटा जो अभाव और कठिनाइयों में पला, मुझे अपनी पार्टी के लोगों ने उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाकर 8 साल तक राज्य मंत्री का दर्जा दिया। मुझे इस बात की प्रसन्नता है।

Mohan Yadav participated in Yadav Mahakumbh of Lucknow told how he became CM of Madhya Pradesh

पार्टी ने फिर एक और बार मौका दिया 2010 से 2014 तक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष कैबिनेट का दर्जा देकर मौका दिया। जैसे ही मैं दूसरी बार विधायक बना तो प्रदेश की उच्च शिक्षा का पूरा प्रभार मुझे दिया गया। मुझे इस बात की प्रसन्नता है। मेरे परिवार से कोई सांसद, मंत्री, विधायक या पहले कोई राजनीतिक क्षेत्र में नहीं रहा है लेकिन मुझे उठाकर के सीधा मुख्यमंत्री की जवाबदारी दी है। मोदी जी कहते ही नहीं है, "सबका साथ, सबका विकास" करके दिखाते हैं।

उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार में बच्चों को शिक्षा प्राप्ति में कोई बाधा नही होगी। कोई बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनना चाहता है उसे 10 लाख या 15 लाख की फीस देना हो तो अगर वह अपनी परीक्षा पास कर लेता है तो सारा पैसा उसे अपनी सरकार देगी। केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं, प्रदेश के बाहर विदेश में भी जाएगा और वहां जिस भी क्षेत्र में जाना चाहे तो सरकार उसकी पूरी फीस भरेगी।

Mohan Yadav participated in Yadav Mahakumbh of Lucknow told how he became CM of Madhya Pradesh

जहां-जहां भगवान कृष्ण के कदम पड़े उसे तीर्थ बनाया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा हमारी सरकार बनी तो हमने कुछ निर्णय लिए पहला निर्णय था कि भगवान गोपाल कृष्ण उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने जिस जिस मार्ग से आए जो-जो लीलाएं हुई वह सारे स्थान तीर्थ के रूप में विकसित किए जाएंगे। चित्रकूट वह धाम है जहां भगवान कृष्ण के पहले भगवान राम ने चित्रकूट में 11 साल का समय गुजारा उसे भी हम अलौकिक चित्रकूटधाम के रूप में विकसत करेंगे। औरछा का भी हम धाम के रूप में विकास करेंगे।

राम मर्यादा में रहे और कृष्ण ने मर्यादा में रखना सिखाया

उन्होंने कहा कि भगवान राम का पूरा का पूरा जीवन मर्यादा के अंदर रहने का है। और भगवान श्री कृष्ण ने मर्यादा तोड़ी तो मर्यादा सीखाने का काम भी अगर किसी ने किया है तो वह गोपाल कृष्ण भगवान है। जिन्होंने अच्छे अच्छों को ठिकाने लगा दिया। जिनके रोम-रोम में धर्म समाया हुआ है। जो धर्म के अनुसार चलने के लिए मर्यादा में लोगों को रखना जानते हैं। बड़ी से बड़ी चुनौतियां, ताकते, बड़ी से बड़ी सत्ताएं जिनके आगे बौनी लगती हैं। हम उस वंश से हैं। हम अगर जय गोपाल कृष्ण बोलते तो ऐसे ही नहीं बोलते। इसके पीछे प्रकृति प्रेम भी दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+