यूपी में विधायक के बेटे की दबंगई, टिकट मांगने पर गार्ड को जमकर धुना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायकों सहित उनके परिवार वालों पर भी सत्ता की हनक सिर चढ़कर बोल रही है। लखनऊ के एक मॉल में सपा विधायक के बेटे ने सिनेमा हॉल में गार्ड को जमकर पीटा।
समाजवादी पार्टी की विधायक लालमुखी सिंह के बेटे की सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हुई है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ सिनेमा हॉल के गार्ड को जमकर पीटा है। आपको बता दें कि इस मामले में सिनेमा हॉल के गार्ड का सिर्फ एक ही गुनाह था कि गार्ड ने विधायक के बेटे से टिकट मांग लिया था।
वहीं पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने की बजाए दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले को रफा-दफा करने में जुट गयी है। वहीं पुलिस और विधायक के बेटे के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिनेमा हॉल के गार्ड रवीश वर्मा ने विधायक के बेटे के खिलाफ मामला भी दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications