प्रतापगढ: बाहुबली MLA राजा भैया के पिता धरने पर बैठे, जानिए क्या है पूरा मामला ?
प्रतापगढ़, 03 अगस्त: जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह शेखपुरा गांव में धरने पर बैठ गए हैं। वह एक 'मस्जिदनुमा' गेट को हटाने की मांग को अड़े हैं। उन्होंने कहा कि शेखपुर आशिक में मोहर्रम के दौरान 10-15 दिन तक मस्जिद का एक ढांचा खड़ा कर दिया जाता है, इसमें उनकी भाषा में पता नहीं क्या-क्या लिखा होता है, यह सब हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया जाता है।

प्रतापगढ़ पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
राजा उदय प्रताप ने प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह धार्मिक भावनाओं को भड़काने को लेकर एफआईआर दर्ज करा सकते हैं, लेकिन पूरा जिला प्रशासन हिंदुओं के पक्ष में एक्शन लेता नहीं है, इसलिए धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने इसको लेकर ट्विटर पर भी विरोध जताया था, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। उदय प्रताप ने कहा कि जब तक ये 'मस्जिदनुमा' गेट नहीं हटाया जाएगा, हम धरने पर बैठे रहेंगे।
राजा उदय प्रताप सिंह ने ट्वीट में भी जताया था विरोध
बता दें, राजा उदय प्रताप सिंह ने धरने से पहले ट्वीट करके कहा था, ''कुंडा प्रतापगढ़ स्थित शेखपुर गांव में मुसलमानों ने सड़क के आर-पार मस्जिद का गेट बना दिया है, जिस पर उनकी भाषा में कई चीजें लिखी हैं और यह हिंदुओ को बाध्य कर रहे है उसके नीचे से जाए। हमारा सुझाव है कि सभी हिंदू मुख्यमंत्री से शिकायत करें कि गेट को तत्काल हटवाया जाए।''












Click it and Unblock the Notifications