यूपी में शुरु हुई अल्पसंख्यक राजनीति, 30 हजार रुपए मिलेंगे विवाह के लिए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव के करीब आते ही प्रदेश सरकार वोटरों को लुभाने वाली कई योजनायें शुरु कर रही है। इसी चरण में अब अल्पसंख्यकतों को उनकी बेटी के विवाह के लिए तीस हजार रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। वर्ष 2016-17 के लिए इस योजना का ऐलान अखिलेश सरकरार ने कर दिया है। इस योजना के बाद जिन अल्पसंख्यक परिवारों को उनकी बेटी के विवाह के लिए दस हजार रुपए मिलते थे उसकी जगह अब उन्हें तीस हजार रुपए दिये जायेंगे।
लखनऊ में मुलायम सिंह की बहू के लिए मुश्किल चुनौती

सरकार ने इस योजना के लिए बजट में प्रावधान करते हुए इस राशि को 15 करोड़ रुपए बढ़ा दिया है जिसके बाद यह कुल राशि 82.45 करोड़ रुपए हो जाएगी। सरकार की इस योजना का लाभ कुल 27 हजार अल्पसंख्यक लोगों को होगा। इससे इतर अगर अतिरिक्त राशि की भी जरूरत हुई तो सरकार इसे देगी।
यूपी चुनावों में सपा रख रही है धर्म और जाति का पूरा ख्याल
आपको बता दें कि हमारी बेटी उसका कल नाम की योजना जोकि अल्पसंख्यक परिवारों के लिए अखिलेश सरकार ने शुरु की थी। इसके तहत दसवीं पास बेटियों को आगे पढ़ने के लिए या फिर विवाह के लिए तीस हजार रुपए दिये जाते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद इस राशि को घटाकर 20 हजार किया गया था और बाद में इस योजना को बंद कर दिया गया था। लेकिन चुनावों की दस्तक के बाद इस योजना को फिर से शुरु कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications