सरकारी अस्पताल में टेस्ट कराने गई लड़की को वॉशरूम में ले जाकर वार्ड ब्वॉय ने अंदर से कुंडी कर ली बंद
Recommended Video
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित टीवी अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां अस्पताल में जांच कराने गई एक नाबालिक लड़की के साथ वहीं के कर्मचारी ने छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत की। आरोपी अस्पताल में यूरिन टेस्ट के बहाने से लड़की को बाथरूम में ले गया और लड़की को बाथरूम के अंदर ले जाकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। उसके बाद लड़की से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की ने चिल्लाकर दरवाजा खोला और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। लड़की की आवाज सुनकर परिजन सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन भीड़ इकट्ठा होती देख वार्ड ब्वॉय मौके से भाग गया। घटना के बाद मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में स्थित टीवी अस्पताल की है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग गुरुवार को अपनी अपनी भाभी के साथ ओपीडी आई थी। बच्ची के पेट में दर्द था डॉक्टर ने उसे यूरीन की जांच लिखी थी। पीड़ित बच्ची ने आरोप लगाया कि दीपक उसे यूरीन की जांच के बहाने बाथरूम में ले गया। जहां वो भी अंदर घुस गया और चिटकनी बंद कर ली और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर लोग बाथरूम की तरफ दौड़े। परिजन दौड़ कर बाथरूम के पास पहुंचे और दरवाजा पीटा। लोगों की आवाज सुनकर दीपक दरवाजा खोलकर परिजनों को धक्का देकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना परिजनों ने 100 डायल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को पकड़ लिया और थाने ले आई। यहां परिजनों की तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीएमएस ने आरोपी को किया निलंबित
टीवी अस्पताल में बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ से परिवारीजन भी सकते में आ गए। लोगों ने दीपक को ढूंढ़ा, लेकिन वो नहीं मिला। इसके बाद परिवारीजनों ने सीएमएस ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की। सीएमएस डॉ. सुबोध बोध ने कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं अभिभावकों ने दीपक के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
टीवी अस्पताल के सीएमएस डॉ सुबोध ने बताया कि कर्मचारी पीओसीटी कंपनी का कर्मचारी था। लैब टेक्नीशियन के पद पर दिसंबर 2016 से कार्यरत था और वाराणसी का निवासी है। शिकायत मिलते ही उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज नीरज ओझा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications