नेता जी के पोते के बैंड, बाजा, बारात में शामिल होने दिल्ली जाएंगे मंत्री-विधायक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पोते और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव की शादी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी के साथ गुरुवार को हो रही है। मुलायम के कुनबे के अलावा उप्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक दिल्ली में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कार्यवाही दो मार्च और विधान परिषद की कार्यवाही आठ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब विधानसभा की कार्यवाही तीन मार्च से शुरू होगी, जबकि विधान परिषद की कार्यवाही नौ मार्च से शुरू होगी।

इससे पहले बुधवार की कार्यवाही के दौरान सदन में विपक्ष ने गन्ना किसानों के मुद्दे को लेकर विधानसभा में हंगामा किया था। कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिशों को विधानसभा ने सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया है, जिसके बाद यह तय हुआ है कि 26 फरवरी से दो मार्च तक सदन की बैठक नहीं होगी। तीन मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण का अंतिम दिन होगा। इसी दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सदन में धन्यवाद प्रस्ताव भी रखेंगे।
चार मार्च को सदन में बजट पर चर्चा शुरू होगी। इस बीच होली का त्योहार पड़ने की वजह से पांच मार्च से आठ मार्च तक अवकाश रहेगा और सदन में कार्यवाही नहीं होगी। वहीं, बुधवार को हुए हंगामे के बाद विधान परिषद को भी आठ मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विधानपरिषद की बैठक अब नौ मार्च को होगी। गौरतलब है कि 26 फरवरी को मुलायम के पोते तेज प्रताप की शादी है, जिसमें शरीक होने के लिए पूरी कैबिनेट के साथ-साथ विधायक और अन्य दलों के लोग, जिन्हें मुलायम ने न्यौता दिया है, दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications