MiG-21 पायलट अभिनव चौधरी शहीद, अखिलेश यादव ने जताया दुख
लखनऊ, मई 21: पंजाब के मोगा में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में मेरठ के गंगानगर निवासी फाइटर पायलट अभिनव चौधरी शहीद हो गए। अभिनव का परिवार लंबे समय से मेरठ में ही रह रहा था। उनके शहीद होने की खबर आते ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार और अभिनव को जानने वाले घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभिनव की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पंजाब के मोगा में वायुसेना के विमान मिग-21 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।'
Recommended Video

पठानकोट एयरबेस में तैनात थे अभिनव चौधरी
मूल रूप से बागपत के बड़ौत-बुढ़ना रोड स्थित पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी मेरठ के गंगासागर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा लेफ्टिनेंट अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग-21 का फाइटर पायलट थे। वह पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। अभिवन का परिवार लंबे समय से मेरठ में ही रह रहा था। अभिनव का रिश्ता एक प्रधानाध्यापक की बेटी सोनिका उज्जवल से हुआ था। सोनिका उज्जवल ने फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की थी।
दहेज में एक रुपए लेकर की थी शादी
25 दिसंबर 2019 को ही अभिनव की शादी धूमधाम से मेरठ में ही हुई थी। भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट और किसान के पुत्र अभिनव ने लगन में 1 रुपए लेकर सगाई संपन्न कर दहेज लोभियों को करारा तमाचा जड़ा था। युवा पायलट ने दहेज लेने से इनकार कर अपने जीवन की महत्वपूर्ण पारी डेढ़ साल पहले ही शुरू की थी। अभिनव के परिवार ने पूरे समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया था। परिवार ने रस्म में लड़की पक्ष से भेंट किए गए नकद धनराशि भी सम्मान के साथ वापस लौटा दी थी। अभिनव के पिता सतेंद्र का कहना था कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। दो परिवारों को जोड़ने के लिए दहेज का लेन-देन जरूरी नहीं है। दहेज प्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications