खुशखबरी: लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो को मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में जहां एक ओर लखनऊ मेट्रो को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया वहीं दूसरी ओर सरकार ने आतंकवादी घटनाओं में शहीद होने वाले सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को दी जाने वाली राशि भी बढ़ाने का फैसला किया है।

Lucknow Metro Rail project phase-I approved

मंत्रिमंडल की बैठक में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के प्रथम चरण में कार्य प्रारम्भ कराने के लिए प्राथमिक सेक्शन के चयन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह सेक्शन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग (लगभग आठ किलोमीटर) तक होगा। कैबिनेट की बैठक में लिए गए एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के मुताबिक कर्तव्यपालन की अवधि में दुर्घटना में मृत्यु हो जाने व कर्तव्यपालन के समय आतंकवादी व अराजक तत्वों के खिलाफ गतिविधियों में हुई हिंसा के फलस्वरूप मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये के स्थान पर 20 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त देश की सीमा पर अंतर्राष्ट्रीय युद्ध या सीमा पर छिट-पुट घटनाओं, आतंकवादी गतिविधियों के फलस्वरूप मृत्यु होने पर 15 लाख रुपये के स्थान पर 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत करने का फैसला भी किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकार के कामों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने में नाकाम रही प्रदेश सरकार ने छवि निखारने का जिम्मा पीआर (जनसंपर्क) एजेंसी को देने का फैसला किया है।

यह अनुबंध दो वर्षो के लिए होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि सरकार अच्छी योजनाएं चला रही है लेकिन पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सही तरीके से जनता के बीच उसका प्रचार-प्रसार नहीं कर रहे हैं। इसके बाद ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अब सरकार ने पीआर एजेंसी का सहारा लेने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+