Meethika Dwivedi : जानें कौन हैं 16 साल की मिथिका द्विवेदी, अरबाज से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक क्यों हैं फैन

लखनऊ, 01 सितंबर: सोशल मीडिया के इस दौर में कौन कब और कैसे रातोंरात फेमस हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। लोगों को किसकी गायकी पसंद आ जाए, किसका दुख अपना दुख लगने लगे या किसका खास अंदाज उसका फैन बना दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। लखनऊ की रहने वालीं मिथिका द्विवेदी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। 16 साल की मिथिका के बोलने के खास अंदाज और उनकी कॉमेडी की फैन बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी हैं। ना सिर्फ प्रियंका बल्कि अरबाज खान, अपारशक्ति खुराना, अनुराग कश्यप जैसे दिग्ग्ज भी मिथिका के फैन हो चुके हैं। मिथिका ने हाल ही में अरबाज खान के साथ एक फनी वीडियो भी शूट किया था।

अरबाज खान करते हैं मिथिका को फॉलो

अरबाज खान करते हैं मिथिका को फॉलो

मिथिका द्विवेदी लखनऊ की रहने वाली हैं। मिथिका की उम्र 16 साल है। वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं, जिसे लाखों लोग देखते हैं। इंस्टाग्राम पर मिथिका के 1.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जिसमें अरबाज खान भी शामिल हैं। मिथिका इंस्टा पर अब तक 52 पोस्ट कर चुकी हैं। वह खुद 188 लोगों को फॉलो करती हैं। उनके फनी इंस्टाग्राम रील्स को देखने वालों की संख्या लाखों में है।

रिश्तेदार पर बनाई थी पहली इंस्टाग्राम रील, मिले थे 100 व्यूज

रिश्तेदार पर बनाई थी पहली इंस्टाग्राम रील, मिले थे 100 व्यूज


मिथिका आम बोलचाल की भाषा को मजाकिया अंदाज में बोलती हैं, जिसे लोग पसंद करते हैं। मिथिका ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैंने जब पहली रील बनाई थी, तब नहीं पता था कि इतना फेमस हो जाऊंगी। मुझे स्टैंड-अप कॉमेडी में जाना है। मैंने प्रेमी जोड़ों, सहित लड़कियों पर जमकर रील बनाई है।'' मिथिका की पहली रील एक रिश्तेदार पर थी, जिसे महज 100 व्यूज मिले थे।

the_sound_blaze नाम से इंस्टाग्राम पर है अकाउंट

the_sound_blaze नाम से इंस्टाग्राम पर है अकाउंट

बता दें, मिथिका ने the_sound_blaze नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया हुआ है। मिथिका के रील्स पर व्यूज बढ़ने के साथ-साथ उनके फॉलोवर्स की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। रील बनाने के साथ-साथ मिथिका पढ़ाई भी कर रही हैं। वह क्लासिकल सिंगिंग और डांस भी करती हैं।

'जाने मेरी जानेमन' गाकर फेमस हुए छत्तीसगढ़ के सहदेव

'जाने मेरी जानेमन' गाकर फेमस हुए छत्तीसगढ़ के सहदेव

सोशल मीडिया की यही ताकत हैं। रातोंरात एक आम आदमी फेमस हो जाता है। लाखों लोग उसके फैन हो जाते हैं। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहने वाले सहदेव इतना फेमस हुए कि उन्हें सिंगर-रैपर बादशाह ने मिलने के लिए बुला लिया। यही नहीं बादशाह ने सहदेव को अपने एल्बम में भी ले लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में स्कूल यूनीफॉर्म पहने एक बच्चा 'जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाने रे...' गाता है। वीडियो करीब दो साल पुराना था, जो अब वायरल हो गया। इसके बाद सहदेव की किस्मत चमक गई। मुख्यमंत्री खुद सहदेव से मिले और उसका गाना सुना। इसके बाद बादशाह ने सहदेव को मिलने बुलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+