मिलिए 12 साल के 'मोदी भक्त' कार्तिक से, जो उनकी पूजा के बाद ही खाता है खाना
लखनऊ। वैसे तो पीएम मोदी के फैन्स दुनिया भर में हैं, लेकिन 12 साल के इस कार्तिक जैसा मोदी भक्त शायद ही कोई हो। जी हां उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रहने वाले कार्तिक ने अपने घर में बने मंदिर में पीएम मोदी की तस्वीर लगा रखी है। वो हर दिन मोदी की तस्वीर की भगवान की तरह पूजा करता है। इतना ही नहीं कार्तिक ने मोदी के लिए कई गाने भी लिखे हैं।

मोदी को भगवान मानने वाले कार्तिक की ख्वाहिश मोदी से मुलाकात करने की है। वो मुलाकात कर उन सारें गीतों को मोदी को सुनाना चाहता है जो उसने उनके लिए लिखें हैं। कार्तिक का कहना है कि पीएम मोदी जैसा कोई नहीं है। वो ही एक ऐसे पीएम हैं जो देश को आगे तक ले जायेंगे। कार्तिक का कहना है कि आतंकवाद का सफाया भी मोदी सरकार ही करेगी।
बिना पूजा किए नहीं जाता है स्कूल
कार्तिक रोजाना सुबह पहले मोदी की पूजा करता है और बाद में स्कूल जाता है। स्कूल से आने के बाद वो मोदी के लिए गीत भी लिखता है। कार्तिक मोदी और बीजेपी के लिए एक नहीं बल्कि एक दर्जन से ज्यादा गीत लिख चुका है।

पापा करते हैं पूरा सपोर्ट
कार्तिक के पिता संजीव ने कहा कि बेटे की मोदी के प्रति चाहत को देखकर परिवार वाले भी उसकी पूरी मदद करते हैं। आपको बता दें कि संजीव सक्सेना प्राईवेट नौकरी करके अपने बेटे कार्तिक को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दे रहे हैं। कार्तिक आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। पिता संजीव ने बताया कि सुबह उठने के बाद भगवान के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी पूजा करता है।












Click it and Unblock the Notifications