'सपा अपराधियों की संरक्षक पार्टी बन गई है', रमाकांत यादव से जेल में मुलाकात को लेकर मायावती का अखिलेश पर वार
लखनऊ, 24 अगस्त: बसपा प्रमुख मायावती ने आजमगढ़ जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव मुलाकात को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। बसपा प्रमख ने कहा कि सपा अपराधियों की संरक्षक पार्टी बन गई है। बता दें, मायावती अभी दिल्ली में हैं और वह पिछले कई दिनों से दिनों से पार्टी की समीक्षा बैठक कर रही हैं। बुधवार सुबह ट्वीट के जरिए उन्होंने अखिलेश को घेरा है।
Recommended Video

'सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है'
मायावती ने ट्वीट में लिखा, ''समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आज़मगढ़ जेल जाकर वहाँ कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकान्त यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है। साथ ही, विभिन्न संगठनों व आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।''
जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव से मिलने गए थे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ के इटौरा स्थित मंडलीय कारागार में जहरीली शराब कांड समेत कई मामलों में निरुद्ध सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार चुन-चुन कर सपा नेताओं को फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सब साजिश साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications