यूपी चुनाव से पहले शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ाए जाने की खबरों पर बोलीं मायावती- ये तो कांग्रेसी कल्चर है

लखनऊ, 26 जुलाई: उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ाए जाने की खबरों पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर यह खबर सही है तो यह कदम काफी देर से उठाया गया। मायावती ने कहा कि प्रदेश में चुनाव होने हैं, ऐसे में इस तरह के फैसले करना कांग्रेसी कल्चर रहा है, जिसपर अब भाजपा भी चल रही है। बता दें, वर्तमान में शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपए मानदेय मिलता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार को 1.46 लाख शिक्षा मित्रों को दिए जा रहे मानदेय, सरकार पर वित्तीय भार समेत पूरा ब्यौरा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षा मित्रों के मानदेय में दो से चार हजार रुपए तक की बढ़ोतरी कर सकती है।

mayawati targets bjp government over shiksha mitra salary issue in uttar pradesh

मायावती ने कहा- चुनाव के नजदीक ऐसे फैसले करना कांग्रेसी कल्चर रहा है

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट में लिखा, ''अगर यह खबर सही है कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ सकता है शिक्षा मित्रों का मानदेय तो यह काफी विलम्ब से उठाया गया कदम है जो यह कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिये था जबकि चुनाव के नजदीक ऐसे फैसले करना कांग्रेसी कल्चर रहा है जिसपर अब भाजपा भी चल रही है। जनता यह सब समझती है।''

'बीएसपी की कार्यशैली हमेश अलग और पाक-साफ रही है'

मायावती ने अगले ट्वीट में अपनी पार्टी का जिक्र करते हुए लिखा, ''बीएसपी की कार्यशैली ऐसी संकीर्ण चुनावी सोच से हमेशा अलग व पाक-साफ रही है। इसी कारण सन् 2007 में सरकार बनते ही हमने अपरकास्ट की भर्ती पर लगी रोक को तुरन्त हटाया जिससे फिर इस पूरे समाज को भरपूर लाभ हुआ तथा उन्हें यहां वर्षों बाद बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी मिली।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+