मायावती ने उठाया सवाल, कहा एक ही जाति के 2 लोगों को भारत रत्न क्यों?
लखनऊ। लंबे वक्त के बाद बीएसपी की मुखिया मायावती मीडिया में आई है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर मायावती एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई है। मायावती ने यूपी और केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर सवाल खड़ा कर दिया।

मायावती ने इसे जाति से जोड़ते हुए कहा कि पिछली सरकारों की तरह एक बार फिर दलितों की अनदेखी की गई है। मायावती ने वाजपेयी और मालवीय के ब्राह्मण होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार ने एक बार फिर से दलितों की अनदेखी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही जाति के दो लोगों को भारत रत्न क्यों दिया गया, जबकि डॉ भीम राव बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की अनदेखी की गई।
केंद्र के बाद मायावती ने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने सैफई महोत्सव के नाम पर सरकारी संपत्ति की बर्बादी पर भी सवाल उठाए। वहीं सपा सरकार पर नोएडा के चीफ इंजीनियर यादव सिंह जाटव को संरक्षण देने के आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications