मायावती ने की शांति बनाए रखने की अपील, नागरिकता कानून पर कही ये बड़ी बात
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने देश की जनता से शांति बनाए रखनी की अपील भी की है। शुक्रवार को मायावती ने कहा, हम शुरू से ही नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है और करते रहे है। लेकिन अन्य पार्टियों की तरह हम सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं। बता दें कि गुरुवार को भी मायावती ने ट्वीट कर गरिकता कानून का वापस लेने की मांग की थी।

मायावटी ने ट्वीट करते हुए लिखा-
मायावती ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर केंद्र सरकार को सलाह दी है। उन्होंने लिखा, 'देश व व्यापक जनहित में केन्द्र को चाहिए कि वह नए नागरिकता कानून को वापस लेकर अर्थव्यवस्था की बदहाली, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, रूपए की गिरती कीमत आदि की राष्ट्रीय समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केन्द्रित करे वरना जनता इनका भी हाल सन 2014 के कांग्रेस जैसा ही करने में देर नहीं करेगा।'
अखिलाश यादव ने भी की शांती की अपील
लखनऊ और संभल में हुए हिंसक प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपद्रवियों से शांति की अपील की है। लखीमपुर से लखनऊ वापस लौटते समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने बहाना कर के नागरिकता संशोधन कानून लाने का काम किया। शांति हो मेरी उन लोगों से अपील है, जहां तक यह बात पहुंचे कि लोग अपने हाथ में कानून व्यवस्था ना लें। अपना धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करें। अखिलेश ने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्याग्रह का रास्ता था वो उस रास्ते को अपनाएं, उसी से जीत हासिल होगी।












Click it and Unblock the Notifications