मायावती ने कहा- कोरोना से मृत लोगों के परिवार को आर्थिक मदद देने का फैसला बहुत देरी से लिया गया
लखनऊ, 25 अक्टूबर: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) मुखिया मायावती का कहना है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कोरोना से मृत लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता देने का फैसला बहुत देरी से लिया गया है। मायावती ने कहा कि ये फैसला काफी पहले ही लेकर, पीड़ित परिवारों को समय से दे दिया जाना चाहिए था। बसपा मुखिया ने कहा कि उन्हें अब यह मदद बहुत जल्दी ही मिल जानी चाहिए। बीएसपी की यह मांग है।

मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए देगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण 22 हजार 892 लोगों की मौत हुई थी। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके लिए इन परिवारों को अपने जिले में डीएम कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। योगी सरकार ने ने इसका विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इन सभी को धनराशि उनके बैंक खाता में ट्रांसफर की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications