हाथरस में दलित युवती से हैवानियत पर बोलीं मायावती, प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद बेखौफ अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाथरस जिले में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ हुई हैवानियत ने लोगोंं को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमलावर है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में अति शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए सरकार से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। मायावती ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, ''यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियां भी अब यहां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे, बीएसपी की यह मांग।''

दलित युवती से गैंगरेप के बाद काटी जीभ
हाथरस के थाना चंदपा इलाके के एक गांव में 14 सितंबर को चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित युवती से गैंगरेप किया। युवकों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए युवती जीभ काट दी गई। इतना ही नहीं, मेडिकल परीक्षण में यह भी पता चला है कि युवकों ने पीड़िता की रीढ़ की हड्डी को भी तोड़ डाला था। इस मामले में पुलिस ने रेप की धाराओं में केस ना दर्ज करते हुए छेड़खानी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है पीड़िता
घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद पीड़िता होश में आई तो अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई। जब पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण हुआ तो इसमें गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद हाथरस पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का इलाज अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications