क‍िसानों के देशव्‍यापी 'व‍िरोध द‍िवस' को बसपा का समर्थन, मायावती ने ट्वीट कर क‍िया ऐलान

लखनऊ, मई 25: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्‍यक्ष मायावती ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित किसानों के 'विरोध दिवस' के समर्थन का ऐलान किया है। आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर 26 मई को क‍िसानों ने देशव्यापी 'विरोध दिवस' का ऐलान क‍िया है। मायावती ने कहा कि बीएसपी का क‍िसानों के विरोध द‍िवस को पूरा समर्थन है। बसपा प्रमुख ने केंद्र सरकार से किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का हल निकालने की मांग की है।

 mayawati announced full support on farmers protest

केन्द्र को भी क‍िसानों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत: मायावती

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ''तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान कोरोना के इस अति-विपदाकाल में भी लगातार आन्दोलित हैं। आन्दोलन के 6 महीने पूरे होने पर कल 26 मई को उनके देशव्यापी 'विरोध दिवस' को बीएसपी का समर्थन। केन्द्र को भी इनके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत।'' अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने ल‍िखा, ''देश के किसानों के प्रति केन्द्र का रवैया अभी तक अधिकतर टकराव का ही रहने से उत्पन्न गतिरोध के कारण खासकर दिल्ली के पड़ोसी राज्यों आदि में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। आन्दोलित किसानों से वार्ता करके व इनकी समस्या का हल निकालने की केन्द्र सरकार से बीएसपी की पुनः अपील।''

6 महीने से किसानों का आंदोलन जारी है

तीन कृषि कानूनों के वापस लेने की मांग पर किसानों ने 26 मई को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान क‍िया है। बीते 6 महीने से किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अब भी कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। कोरोना संकट के बीच किसान मोर्चा देश भर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है जिसका विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। गाजीपुर बॉर्डर पर तैयार हुए घर जो बल्लियों से बनाए गए हैं, लोहे के गेट लगा लिए हैं और घर जैसा आंगन और रहने की व्यवस्था कर ली गई हैं। किसानों का कहना है कि कुछ ही द‍िनों में पक्के घर भी नजर आएंगे और पक्की छत डालने का काम चल रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+