हैदराबाद से लखनऊ में अपनी भांजी को अश्लील फोटो दिखा डेढ़ लाख मांग रहा था मामा, साइबर सेल ने दबोचा

लखनऊ। एक मामा ने अपनी गंदी हरकतों के चलते न सिर्फ भांजी के रिश्ते को कलंकित किया, बल्कि मानवता की हदें भी लांघ दीं। आरोपी मामा ने हैदराबाद से लखनउू में रह रही युवती को फोन पर उसकी अपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकियां दीं। उससे 1.5 लाख रुपए की रकम मांगी। वह फोन नहीं उठा रही थी तो हैदराबाद से यूपी आ गया।

blackmailing case, blackmail, crime, lucknow, hyderabad, lucknow police, uttar pradesh police, uttar pradesh, blackmailing

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में हजरतगंज थाने की एक युवती को एहसान उल्लाह नामक व्यक्ति कई महीनों से पैसे का दवाब बना रहा था। वह रिश्ते में युवती का मामा ही था। उसने अपनी इस भांजी की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी थी और तस्वीरें वायरल न करने के एवज में लगभग डेढ़ लाख रुपये की मोटी रक़म की मांग की। युवती ने बहुत बर्दाश्त किया, लेकिन अंत में ब्लैकमे​लिंग की शिकायत थाने में कर दी। जिसके बाद हजरतगंज थाने की पुलिस और साइबर सेल की टीम एक्टिव हो गई। टीम ने हैदराबाद से आये हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिससे वह अपनी भांजी की अपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था। फिलहाल आरोपी को जेल भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+