लखनऊ: पत्नी और दो बच्चों की गला दबाकर पति ने की हत्या फिर उठाया यह खौफनाक कदम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे भी पुलिस अधिकारियों के साथ के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

man extreme step by killing two childrens and wife

जानकारी के मुताबिक, मामला गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर शिवानी विहार इलाके का है। प‍िन्‍टू गुप्‍ता अपनी पत्नी और दो बच्‍चों के साथ कल्याणपुर के शिवानी विहार में रहता था। पिंटू रेलवे से रिटायर छोटेलाल के यहां ड्राइवर था और उन्हीं के दूसरे मकान में रहता था। छोटेलाल के यहां आरती खाना बनाती थी। प‍िंटू ने लोन लेकर ई रिक्शा भी खरीदा था। प‍िंटू मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला था। सुबह नौ बजे छोटेलाल के बच्चे स्कूल जाते हैं। पिंटू के नहीं आने पर छोटेलाल ने फोन मिलाया तो मिला नहीं।

इसपर उन्होंने किराएदार आशुतोष और शनि ने बताया कि दोनों ने दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। झांककर देखा तो पिंटू फंदे पर लटका मिला। उन्होंने 100 नम्बर पर फोन किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पिंटू ने खुद के चेहरे पर काला कपड़ा डालकर फांसी लगाई थी। बेड पर पत्नी और बच्चों का शव बेड पर पड़ा था। वहीं, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने घटना के संबंध में बताया कि पिंटू गुप्ता (32) ने पत्नी आरती (30) बेटी नेहा (6) और बेटा नैतिक (8) की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद पंखे से झूलकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक मौके पर डाग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम हर पहलुओं की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+