मायावती के फार्महाउस में दिखा आदमखोर बाघ, गांव में मचा हड़कंप

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती के जनपद बुलंदशहर में मामन रोड स्थित फार्म हाउस के पास बुधवार की रात ए‍क आदमखोर बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। इस खबर के बाद से फार्म हाउस के आसपास स्थित चार गांवों के लोग दहशत में हैं। गांवा वालों ने ही बाघ देखे जाने की सूचना प्रशासन को दी है। सूचना पाकर प्रशासन चौकन्‍नी हो गई है और लाउडस्‍पीकर से चारों गांवों गयासुर, हासमाबाद, कोलसेना और मामन में सतर्कता बरतने के लिए ऐलान किया जा रहा है।

Man eating tiger in Mayawati's farm house
वहीं वन विभाग ने इस तरह की किसी भी सूचना से इंकार कर रहा है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8 बजकर 30 मीनट पर फार्म हाउस वाली रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक को बाघ दिखाई दिया। युवक ने इस की सूचना गांव वालों को दी और देखते ही देखते खबर आग की तरह आसपास के गांव में फैल गई। नतीजतन खेत में काम कर रहे किसान डरकर वापस चले गये। बाद में एहतियात के तौर पर गांव वालों ने जंगल में बाघ के होने का ऐलान मस्जिदों से कर दिया।

जिस युवक ने बाघ देखा था उसका नाम सुरेश है। सुरेश ने बताया कि जानवार की खाल बाघ की तरह चितकबरी थी। वहीं स्‍थानीय लोगों ने बताया कि बाघ के डर से लोगों की रात जगते हुए कटी। लोगों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। रात करीब 10:30 बजे पुलिस वाले आए भी। हालांकि वह जानकारी लेने के बाद वापस लौट गए। बाघ को लेकर चारों गांवों में सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। ग्रामीण बारी-बारी से गांव में पहरा दे रहे हैं। गांव वालों ने लाठी डंडे और देसी हथियारों का इंतजाम भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+