मामूली विवाद पर पत्नी का गला फावड़े से काट पहुंचा थाने
गोरखपुर। रिश्तों में किस कदर कटुता आ रही है और लोग इंसान से जानवर बन रहे हैं इसका नमूना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली यही नहीं खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर कहा कि मैं अपनी पत्नी को काट डाला है।
प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया मिलने को, घर आने पर करा दी हत्या
गोरखपुर के पिराइच इलाके में मामूली विवाद के चलते युवक ने फावड़े से अपनी पत्नी का गला काट दिया औऱ महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद संभारू ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी जुर्म को कबूल किया।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने गांव की सारी जमीन को बेचकर किसी और जगह रहना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी इस बात को लेकर सहमत नहीं थी।
गांव के लोगों का कहना है कि जिस वक्त संभारू घर के निर्माण संबंधी काम करवा रहा था उसी वक्त उसकी पत्नी से कहासुनी हुई और उसने अपनी पत्नी सीमा को फावड़े से मारना शुरु कर दिया। जिसके बाद महिला को अस्पातल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications