लखनऊ के राजा बाजार इलाके में स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग
लखनऊ के राजा बाजार इलाके में स्थित तीन मंजिला घर में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग के पार्किंग में यह आग लगी थी। चौक थाना क्षेत्र में राजा बाजार में स्थित इस बिल्डिंग में लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। वरिष्ठ फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि पार्किंग में खड़ी कार और बाइक जल गई। आग लगने की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। चीफ फायर ऑफिसर मंगेश ने बताया कि आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है, हम इसकी जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications