लखनऊ में तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 की मौत, 1 घायल

लखनऊ में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शादी से लौट रहे कार सवार पॉलीटेक्निक चौराहे के ओवरब्रिज पर अपना नियंत्रण खो बैठे और कार ब्रिज से नीचे आ गिरी, जिसमे सवार 3 लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर

Accident

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई, जिसमे 3 लोगों कीमौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा शनिवार रात पॉलीटेक्निक चौराहे के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी कार जिसमे चार लोग सवार थे फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मृतकों मे एक व्यक्ति ओलंपिया जिम का ट्रेनर है। इंदिरा नगर के डी ब्लॉक में स्थित ओलंपिया जिम में वह ट्रेनर थे।

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान अमित कुमार, राजकुमार और प्रियांशु शुक्ला के तौर पर हुई है। वहीं हादसे में हर्ष शुक्ला नाम का व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि बीती रात चार लोग एक शादी से वापस घर लौट रहे थे। ये लोग चिनहट स्थित एक शादी में गए थे, इसी दौरान जब ये लोग वापस लौट रहे थे तो तेज रफ्तार कार से इनका संतुलन खो गया और कार ब्रिज से नीचे जा गिरी।

बता दें कि आज सुबह दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ था। यहां कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसकी वजह से कई कारें आपस में टकरा गई। बड़ी संख्या में गाड़ियां हादसे का शिकार हुई है। हादसे में एक स्कूल बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसमे कुछ छात्र सवार थे। कुछ छात्रों को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+