अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने की सीएम योगी से मुलाकात, माघ मेले को लेकर मिला ये आश्वासन
लखनऊ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ में सीएम आवास पर हुई मुलाकात में दोनों के बीच कई विषयों पर हुई चर्चा। खास तौर पर संगम की रेती पर हर साल लगने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से हुई चर्चा। कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत मेले को विधिवत कराने का आश्वासन दिया।

सीएम ने कहा- मेले की परंपरा नहीं टूटेगी, लेकिन गाइडलाइन का पालन जरूरी
सीएम योगी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को ये भी आश्वासन दिया है कि कोविड काल में भी मेले की परंपरा नहीं टूटेगी, लेकिन सीएम ने साधु संतों और श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन के पालन की भी अपील की है। ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां से पुण्य लेकर जाएं कोरोना का संक्रमण लेकर न लौटें। वहीं, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने भी सीएम से मुलाकात के बाद लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोविड के चलते मेले का स्वरूप कम किया गया है। इस बार माघ मेले में संस्थाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। केवल साधु संत, श्रद्धालु और कल्पवासी ही मेले में आएंगे।
वही लोग आएं जिन्हें संकल्पित पूजा अर्चना करनी है: नरेंद्र गिरि
महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि माघ मेले में आने वाले हर व्यक्ति के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य रहेगा। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि मेला साधु-संतों, श्रद्धालुओं और कल्प वासियों है, लेकिन मेले में वही लोग आएं जिन्हें संकल्पित पूजा अर्चना करनी है।












Click it and Unblock the Notifications