Lucknow: युवक ने CM आवास के सामने खुद को लगाई आग, विधायक पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप
लखनऊ स्थित CM आवास के बाहर एक युवक ने माचिस से खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल उसकी जान बचाई तो उसने बताया कि दबंगों और स्थानीय विधायक से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे सीएम आवास के सामने एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। जैसे तैसे मौके पर मौजूद पुलिस ने कंबल डालकर आग को बुझाया और तत्काल झुलसे युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

Recommended Video

लखनऊ: सड़क किनारे मिली युवक की लाश, देखने वालों के उड़े होश, और फिर
नहीं हुई सुनवाई तो लगा ली आग
बता दें कि घटना बुधवार की दोपहर की है, जब एक युवक घूमता हुआ सीएम आवास के पास आया और माचिस से खुद को आग लगा ली। गौतमपल्ली थाना पुलिस के मुताबिक युवक का नाम आनंद मिश्रा है और वह सफीपुर उन्नाव का रहने वाला है। युवक ने पुलिस को बताया है कि उसके क्षेत्र के दबंग स्थानीय विधायक की शह पर उसको प्रताड़ित करते हैं। उसका कहना है कि उसने कई बार शिकायत की है लेकिन थाना पुलिस से लेकर प्रशासन तक कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications