पबजी गेम खेल रहे युवक की निर्मम हत्या का खुलासा, प्रेमिका के भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में दो दिन पहले युवक की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की मानें तो युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी।

गांव की लड़की से थे प्रेस संबंध
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून को गांव शेरपुर लवल में यतीश तिवारी (24) की हत्या के बाद शव नग्न अवस्था में मिला था। इस संबंध में निगोहा थाना पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान व्यक्तियों द्वारा इस बात का पता लगा कि मृतक यतीश तिवारी का गांव के शिव शंकर पुत्र शिव प्रसाद रावत की बहन के साथ मिलना जुलना था। उसके साथ उसके प्रेम प्रसंग थे। इसी बात को लेकर वह एतराज करता था। इसी रंजिश के कारण उसी समय से शिवशंकर व शिव प्रसाद मृतक यतीश तिवारी को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगे।

पुलिया के पास गेम खेलते ही कर दी थी हत्या
एसएसपी ने बताया कि शिवप्रसाद अपने बच्चों को गांव से हटाकर वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 6 लखनऊ में किराए के मकान में रहने लगा तथा बीच-बीच में रात्रि के समय मृतक की हत्या करने के उद्देश्य से गांव में आया जाया करता था। 23 जून की रात गांव शेरपुर लवल में तेरहवीं का कार्यक्रम था। अभियुक्त शिवप्रसाद गांव के ही हनुमान प्रसाद रावत के साथ वृंदावन कॉलोनी में कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बाइक से गांव आया। जबकि अभियुक्त शिवशंकर रोड के साधन से गांव आया। इन तीनों लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक की तलाश की और रात करीब 1:00 बजे जब तक अभियुक्तों के घर के पास बने नाला की पुलिया के पास बैठकर अपनी मोबाइल में पबजी गेम खेल रहा था। उसी दौरान योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्तों ने शिव प्रसाद रावत व हनुमान रावत अगल बगल से आकर मृतक का हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसे गिरा दिया।

चापड़ से किये ताबड़तोड़ वार
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त शिवशंकर पीछे से अपने हाथ में चापड़ लेकर लेकर आया और आते ही मृतक के सिर पर ताबड़तोड़ से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके पास में स्थित अपने घर में जाकर चापड़ को बक्से के पीछे छिपा दिया। इतना ही नहीं उसने अपने रक्त रंजित कपड़े उतारकर वही कमरे में छिपा दिए और मौके से फरार हो गए।

घटनाक्रम बदलने के लिए कपड़े उतारकर कर दिया था नग्न
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त शिव प्रसाद व हनुमान प्रसाद ने घटना का रूप बदलने के उद्देश्य से मृतक यतीश तिवारी के कपड़े उतार कर मृतक को नग्न अवस्था में करीब 10 कदम आगे तालाब की तरफ मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। अभियुक्त शिव हनुमान प्रसाद छिप-छिपकर अपने घर गांव शेरपुर लवल आए थे। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पकड़कर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications