लखनऊ: बीच सड़क लड़कियों में जमकर चले लात-घूंसे, पूर्व प्रेमिका को बेहोश होने तक पीटा

लखनऊ: बीच सड़क लड़कियों में जमकर चले लात-घूंसे, पूर्व प्रेमिका को बेहोश होने तक पीटा

लखनऊ, 27 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां लड़कियों द्वारा मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो स्काई हिल्टन नाम के एयरबार के नजदीक का बताया जा है। दरअसल, सहेली संग कार से जा रही युवती को दो अन्य युवतियों ने रोक लिया। फिर उसे कार से उतारकर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि लड़कियां नशे में थीं। वहीं, भीड़ जुटने पर किसी तरह मामला शांत हुआ।

Lucknow: two Girls fight for lover kicked and punched on the middle road

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से युवतियों के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में एक युवक भी शामिल बताया जा रहा है। पूरी घटना के बीच आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला लखनऊ के आसियाना पुलिस स्टेशन का है। सोमवार की देर रात होटल स्काई हिल्टन के सामने एक कार आकर रुकी। इसमें एक लड़की सवार थी। इसी बीच फैजाबाद रोड का रहने वाला रॉबिन भी वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ भी दो युवतियां थीं।

मीडिया खबरों के मुताबिक, रॉबिन के साथ आई दोनों महिलाओं ने दूसरी लड़की की पिटाई करनी शुरू कर दी। लड़की बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उधर, युवती की तहरीर पर पुलिस ने रॉबिन और उसकी दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को कार सवार युवती ने रॉबिन के खिलाफ तहरीर दी थी। लड़की का आरोप था कि रॉबिन ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शोषण किया है।

दो बच्चों का पिता है आरोपी युवक
पीड़िता का कहना है कि एक दिन उसको पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। प्रेमी की सच्चाई सामने आई तो युवती उससे दूरियां बनाने लगी। इसी बीच प्रेमी अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कहकर फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर वह उसकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

क्या कहा पुलिस ने
पुलिस ने यह कहा है कि वह इस मामले में जांच में जुटी है। वहीं, सोमवार को लड़की की रॉबिन से फिर से मुलाकात हो गई। रॉबिन के साथ दो अन्य युवतियां भी थीं। उन्होंने लड़की पर गंभीर आरोप लगाए। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस पूरे मामले में रॉबिन को अरेस्ट कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+