लखनऊ: दरोगा ने भोजपुरी गाने पर घंटों नचवाया, पुलिस कमिश्नर ने किया सस्पेंड
लखनऊ। राजधानी लखनऊ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए होली पर आयोजित नौटंकी में तैनात दरोगा जी फरमाइशी गाने पर अड़े गए। वायरल वीडियो में वह अपने पसंदीदा भोजपुरी गाने के लिए रौब दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं दरोगा जी ने एक ही भोजपुरी गाने पर बार-बालाओं से बार-बार डांस कराया।

जानकारी के मुताबिक, मामला इंदिरानगर थानाक्षेत्र के सुग्गामऊ का है। यहां होली पर्व के आयोजन में बार-बालाओं का डांस चल रहा था। तभी सब इंस्पेक्टर भृगु ओझा पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए। दरोगा साहब ने कानूनी कार्रवाई करना तो दूर की बात वह खुद बार-बालाओं के डांस का मजा लेने लगे। बार-बालाओं को एक ही भोजपुरी गाने पर बार-बार नचवा दिया। वीडियो में दरोगा जी फरमाइशी गाने पर अड़े दिख रहे हैं। वह अपने पसंदीदा भोजपुरी गाने के लिए रौब दिखा रहे हैं।
इस दौरान आर्टिस्ट से दरोगा बार-बार एक ही भोजपुरी गाने पर डांस की फरमाइश कर रहे थे। वहीं, लोगों के मना करने के बावजूद दरोगा साहब जिद्द पर अड़े रहे। इस दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। उधर मामले में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए दरोगा भृगुनाथ ओझा को निलंबित कर दिया है। यही नहीं दरोगा को बर्खास्त करने के लिए विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications