Lucknow News: बिहार से दिल्ली जा रही बस में लखनऊ में लगी भीषण आग, 5 की मौत

Lucknow Road Accident News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेगुसराय बिहार से दिल्ली जा रही बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सुबह 5 बजे आउटर रिंग रोड किसान पथ पर मोहनलालगंज के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, डबल डेकर बस 60 यात्रियों को लेकर बेगूसराय बिहार से दिल्ली जा रही थी। मोहनलगंज के पास सुबह बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 2 बच्चे, 2 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पीजीआई, मोहनलालगंज, सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

lucknow accident

एसीपी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना में घायलों की तत्काल सहायता शुरू कर दी। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया।

आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुंच गए। बस में सवार यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हुआ। यात्रियों को भारी नुकसान हो गया।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिसके कारण पीछे बैठे लोग फंस गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+