लखनऊ रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का लखनऊ रेलवे स्टेशन को शनिवार से वाई-फाई युक्त होने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के प्रबंधक अनूप कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्री 30 मिनट की अवधि तक निशुल्क वाई-फाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि इसके बाद वाई-फाई के इस्तेमाल पर उन्हें शुल्क चुकाना होगा।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा प्लेटफार्म पर टिकट खरीदने के बाद ही लोगों को रेलवे स्टेशन के 50 मीटर के दायरे में उपलब्ध होगी।
यह सेवा पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा शुरू की जा रही है। वाई-फाई की निर्धारित 30 मिनट की अवधि के बाद वाई-फाई इस्तेमाल की शुल्क दरों की घोषणा शाम में की जानी है।
गौरतलब है कि लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है। इस साल की शुरुआत में वाराणसी के रेलवे स्टेशन और गंगा नदी के घाटों पर भी वाई-फाई की सुविधाएं दी गई थी। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications