लखनऊ: लूट का विरोध करने पर परिचितों ने ही की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में 12 दिसंबर को हुए डबल मर्डर का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया हैं। पुलिस ने बताया कि चिकन कारोबारी बिलाल अहमद (70) और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) की हत्या परिचित के बेटे ने साथी संग मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपितों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए एक सप्ताह पहले ही साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
एक सप्ताह पहले की थी प्लानिंग
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर को हिलाल के यहां पूर्व में चिकन का काम करने वाले महमूद उल हसन के बेटे आकिब ने अपने साथी उस्मान उर्फ चपाती के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि उस्मान और आकिब गुरुवार को हिलाल के घर बाहर पहुंचे और कुछ देर तक रेकी करने के बाद उस्मान भीतर दाखिल हो गया था। उस्मान को एक सप्ताह पहले आकिब ने हत्या करने के लिए कहा था। साजिश के तहत उस्मान ने दरवाजे पर दस्तक दी और हिलाल के दरवाजा खोलते ही उसने चाकू से उनके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया था। कुछ देर बाद आकिब भी भीतर कमरे में दाखिल हो गया था।

बिलाल को 10 तो बिलकीस को 6 चाकू मारे
शोरगुल सुनकर अपने कमरे से बिलकिश बाहर निकली थीं, जिन्हें देखते ही पहले उस्मान और फिर आकिब ने हमला बोल दिया था। इसके बाद बिलकिश को दोनों ने बेड पर धक्का देकर गिराने के बाद चाकू से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने बिलाल पर 10 तो बिलकीस पर चाकू से छह बार वार किया था। आरोपितों के पास से 22 हजार 30 रुपए, मलेशियन और आस्ट्रेलियन करेंसी, ज्वैलरी, बाइक, दो चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

हत्या-लूट के बाद गए चौपटिया
दोनों आरोपितों ने घर से कुछ दूर पहले बाइक खड़ी की थी। वारदात के बाद दोनों ने बाइक उठाई और चौपटिया पहुंचे थे। लूट के रुपए आरोपितों ने अपने कुछ दोस्तों में बांट दिए और जेवरात छोटी पार्क में छिपाकर रखा था। अखबारों में अपनी फोटो देखकर शुक्रवार सुबह उस्मान घर से भाग निकला। इस बीच पुलिस उसका पीछा कर रही थी और उसे दबोच लिया, जिसके बाद आकिब की भूमिका भी उजागर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications