Lucknow News: लखनऊ में गमलों के बाद अब VIP गाड़ी से बकरे की चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी या नवाबों की नगरी लखनऊ में अब अलग किस्म की चोरी के किस्से सामने आ रहे हैं। ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान लखनऊ में गमला चोर गिरोह सक्रिय था। वह सड़कों पर साज सज्जा के लिए रखे गए गमले चुरा लेते थे। अब राजधानी में बकरे की चोरी का मामला सामने आया है।
चोरों ने बकरे पर हाथ साफ किया
बताया जा रहा है कि लखनऊ के लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में वीआईपी गाड़ी से आए चोरों ने कालोनी में घूम रहे एक बकरे (Goat) पर हाथ साफ कर लिया। हालांकि उनकी यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
अब इसका फूटेज सामने आया है जिसमें एक बकरा घूमता हुआ दिखाई देता है जो टहलते हुए गाड़ी के पास आता है। गाड़ी के अंदर बैठा शख्स अचानक दरवाजा खोलता है और बकरे को खींच लेता है। आरिफ ने इसकी शिकायत पुलिस से की है जिसने अपनी शिकायत में कहा है कि एक युवक बकरा लेकर फरार हो गया।
ग्लोबल समिट के दौरान चुराए गए थे गमले
इससे पहले लखनऊ में फरवरी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान गमलों की चोरी का मामला सामने आया था। ग्लोबल इनवेस्टर समिट को लेकर पूरे शहर में सड़कों पर गमले रखे गए थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले को क्रैक करते हुए कार्रवाई किया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
लखनऊ के गोमती नगर इलाक़े में दिन दहाड़े दिनाक- 14/06/2023 दोपहर तक़रीबन 1:20 pm के समय बकरा चोरी करके ले गये चोर , पूरी घटना सीoसीoटीoवीo में क़ैद @Uppolice @east_dcp @lkopolice pic.twitter.com/stOuSlR2Hg
— Aevaz Ali (@AevazA) June 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications