Lucknow News: ड्राइविंग सीख रहे बिजनेसमैन के बेटे ने दो महिलाओं को कुचला, दर्दनाक मौत, चीख-पुकार

UP Lucknow News: लखनऊ में कार चलाना सीख रहे एक बिजनेसमैन के बेटे ने अपनी कार से दो महिलाओं को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कुचलने के बाद कार चालक एक दुकान से जा टकराया।

इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और जांच व कार्रवाई में जुट गई है।

lucknow-news-businessmans-son-who-was-learning-driving-crushed-two-women

यह पूरा मामला निशातगंज मेट्रो सिटी कब्रिस्तान के पास की है। बताया जा रहा है कि इलाके के एक बिजनेसमैन का बेटा मंगलवार को सुबह में चार बजे कार चलाना सीख रहा था। वह घर से परिजनों के चोरी से सुबह कार लेकर निकला।

कार को लेकर वह कब्रिस्तान के समीप पहुंचा। इस दौरान वहां की रहने वाली शाहिदा और शबनम को उसने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों की मानें तो टक्कर मारने के बाद दोनों महिलाएं कार में फंस गईं।

उसके बाद भी कार चला रहा युवक कार काे नहीं रोका और उन्हें घसीटते हुए करीब 200 मीटर तक लेकर चला गया। इस दौरान घसीटे जाने के चलते दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का पहिया टूट गया और एयरबैग भी खुल गया जिससे ड्राइविंग सीख रहे किशोर की जान बच गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि किशोर को पकड़ लिया गया है।

परिजनों द्वारा यदि तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+