आजम खान की बहन निकहत अफलाक के नाम आवंटित बंगला होगा निरस्त, नगर निगम ने भेजा नोटिस

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान के आलीशन रिजॉर्ट हमसफर को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। तो वहीं, अब लखनऊ नगर निगम आजम खान की बहन निकहत अफलाक के नाम से आवंटित पावर बैंक कॉलोनी में 6000 स्क्वायर फीट के एक बंगले को रद्द करने जा रही है।

Recommended Video

    आजम खान की बहन निकहत अफलाक के नाम आवंटित बंगला होगा निरस्त, नगर निगम ने भेजा नोटिस
    Lucknow Municipal Corporation issue notice to azam khan sister nikhat aflak

    जानकारी के मुताबिक, यह बंगला गैरकानूनी तरीके से निकहत अफलाक को आवंटित किया गया था। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 13 साल पहले इस बंगले को तत्कालीन यूपी सरकार ने निकहत अफलाक को आवंटित किया था। इस आवंटन के खिलाफ रामपुर की ही एक महिला ने शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लखनऊ नगर निगम ने कार्रवाई की है।

    6000 स्क्वायर फीट का है बंगला
    मौजूदा समय में 6000 स्क्वायर फीट के इस बंगले में कोई नहीं रहता है। इस पर अभी ताला लगा हुआ है। आजम खान की बहन निकहत अफलाक एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं, वे अब रिटायर हो चुकी हैं और अपने रामपुर के घर में ही रहती हैं। इस बंगले को लेकर रामपुर की ही एक महिला ने शिकायत की थी जिसके आधार पर बंगले को वापस लेने की कार्यवाही शुरू हो गई है।

    नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब
    लखनऊ नगर निगम ने बंगले पर नोटिस चिपका दिया है और निकहत अफलाक से जवाब मांगा है। इस नोटिस का संतोषजनक जवाब देना पड़ेगा। ऐसा ना करने पर बंगले का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले शनिवार को रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया है कि सपा सांसद 15 दिनों के अंदर स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करें, नहीं तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी और इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का खर्चा भी उन्हीं से वसूला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+