लखनऊ: मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए लंगूर के कटाउट, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम
लखनऊ: मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए लंगूर के कटाउट, जानें क्यों उठाया ऐसा कदम
लखनऊ, 31 अक्टूबर: अगर आप भी लखनऊ मेट्रो में सफर करते है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि लखनऊ मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। जिसके वजह से मेट्रो में सफर करने वाले यात्री को काफी परेशानी हो रही हैं। तो वहीं अब इस समस्या से निपटने के लिए लखनऊ मेट्रो ने एक नया तरीका खोजा है। दरअसल, मेट्रो स्टेशनों पर लंगूरों के कटआउट लगाए हैं, ताकि बंदर मेट्रो स्टेशनों के अंदर न आ सके और यात्रियों को इससे कोई दिक्कत ना हो।

एएनआई न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, बंदरों को डराने के लिए लंगूरों के कटआउट लखनऊ मेट्रो के नौ स्टेशनों पर लगाए गए हैं। इसके लिए उन मेट्रो स्टेशनों को चुना गया है, जहां पर सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक है। स्टेशन नियंत्रक विवेक मिश्रा ने बताया कि पहले हमने बंदरों को भगाने के लिए 'गुस्सैल लंगूरों' की आवाजें बजाई गईं। इसने कुछ प्रभाव डाला, लेकिन यह लंबे समय तक प्रभावी नहीं था। इसलिए कटआउट्स डिस्प्ले करने का निर्णय लिया गया। कटआउट्स के साथ आवाजों को बजाया जाता है तो इसका प्रभाव देखने लायक होता है।
उन्होंने बताया कि हम लगातार कटआउट्स की पोजिशन बदलते रहते हैं। बंदरों को रोकने के लिए लखनऊ मेट्रो प्रशासन का यह आइडिया बेहद रोचक है। एक ओर लंगूर की तस्वीर लगे कटआउट और दूसरी ओर लंगूरों की गुस्सैल आवाज लोगों क खूब मनोरंजन कर रहे हैं। तो वहीं, इन कटआउट का असर दिखने लगा है और लंगूरों के कट जाने के बाद स्टेशनों पर आने वाले बंदरों की संख्या कम हुई है।












Click it and Unblock the Notifications