लखनऊ मेट्रो का फाइनल डिजाइन फ्रांस में, चेन्नई में शुरु होगा निर्माण
लखनऊ। लखनऊ में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है, अखिलेश सरकार इस जल्दी से जल्दी शुरु करने की पूरी कोशिश में जुटी है ताकि इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उठा सके। लखनऊ मेट्रो के कोच की डिजाइन का आखिरी स्वरूप तय करने के लिए मेट्रो टीम की टीम चार दिन के लिए फ्रांस रवाना हो रही है। फ्रांस में मेट्रो की टीम कोच की डिजाइन पर नजर डालेगी जो कागजी करार में तय हुआ है।
अब सिटी बस, रोडवेज बस और मेट्रो ट्रेन का सफर एक स्मार्ट कार्ड से
लखनऊ मेट्रो के कोच के अंदरूनी और बाहरी डिजाइन का यह टीम पूरा विवरण लेगी, जिससे की नागिरकों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि जो भी खामियां कोच में पायी जायेंगी उसी उसी समय ठीक कराया जाएगा। मेट्रो के कोच एलस्ट्रॉम कंपनी कर रही है ऐसे में भारत में कंपनी के अधिकारी भी मेट्रो टीम के साथ जायेगी। एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव के अलावा निदेशक रोलिंग स्टॉक महेंद्र कुमार और चीफ इंजीनियर सुशील कुमार फ्रांस जायेंगे।

कोच का निर्माण भारत में
फाइनल डिजाइन तय होने के बाद कोच का निर्माण भारत में शुरु हो जाएगा।

सभी कोच का निर्माण चेन्नई के श्री सिटी में
सभी कोच का निर्माण भारत में होगा और यह चेन्नई के श्री सिटी में होगा।

कोच का निर्माण मई माह में
कोच का निर्माण मई माह में शुरु हो जाएगा।

नॉर्थ साउथ कॉरीडोर
नॉर्थ साउथ कॉरीडोर जिसकी दूरी 23 किलोमीटर है उसके लिए 10 कोच की जरूरत है।

सितंबर माह से लखनऊ में कोच का आगमन
सितंबर माह से लखनऊ में कोच का आगमन शुरु हो जाएगा, जिसके बाद डिपो में इसे असेंबल किया जाएगा।

अक्टूबर से दिसंबर के बीच मेट्रो का ट्रायल
अक्टूबर से दिसंबर के बीच मेट्रो का ट्रायल शुरु हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications