लखनऊ में JE ने पत्नी-बेटी संग जहर खाकर दी जान, परिवार में अकेला बचा बेटा

लखनऊ, 27 जुलाई: यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को नलकूप विभाग में तैनात एक जूनियर इंजीनियर ने पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल सका है। सुसाइड की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की तफ्तीश में जुटी है।

lucknow junior engineer took extreme step with wife and daughter

जेई ने परिवार के साथ खाया जहर

जानकारी के मुताबिक, जानकीपुरम में नलकूप विभाग में तैनात जेई शैलेंद्र कुमार (45) ने पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) और बेटे (16) के साथ रहते थे। जेई का बेटा फर्स्ट ईयर का छात्र है। सेंट्रल एकेडमी सेक्टर 3 जानकीपुरम में पढ़ता था। स्कूल की तरफ से वह इंदौर क्रिकेट खेलने गया है। बुधवार को सूचना मिली कि जेई ने परिवार के साथ जहर खा लिया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेई, उसकी पत्नी और बेटी को तुरंत ट्रामा लेकर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन कोई भी सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। घर पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंच गई है। घर की तलाशी ली जा रही है। पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि जेई ने पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+