लखनऊः दुकानदार ने मुफ्त में नहीं दिया पान तो युवक ने होंठ और कान चबाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां मुफ्त का पान न देने पर युवक ने दुकानदार के होंठ और कान काट खाए। बीती रात को शख्स पान खाने के लिए दुकान पर पहुंचा और मुफ्त में पान मांगने लगा। दुकानदार ने मना किया तो हमला कर दिया।

lucknow hajratganj man bite vendors lips and ears

हमलावर शख्स की पहचान शालू के रूप में हुई है, जो बुधवार की रात 10 बजे के करीब पान खान दुकान पर पहुंचा। उस वक्त दुकानदार दुकान बंद कर रहा था। आरोपी शालू ने दुकानदार सत्येंद्र से मुफ्त में पान देने के लिए कहा लेकिन सत्येंद्र ने ऐसा करने से मना कर दिया। मुफ्त का पान न मिलने से शालू गुस्सा हो गया और उसने सारा गुस्सा सत्येंद्र पर निकाल दिया।

शालू ने पहले पान वाले को पत्थर से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद शालू ने सत्येंद्र के बायें कान को अपने दांत से काटा, जिसके बाद वह अपने काउंटर से गिर गया। इसके बावजूद भी शालू यहां नहीं रुका। उसने सत्येंद्र के निचले होंठ को भी काट खाया। इसके बाद आरोपी शालू मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+