FIR दर्ज होने के बाद सामने आई Lucknow Girl, बोली- मेरा मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है
लखनऊ, 04 अगस्त: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली लड़की प्रियदर्शनी नारायण यादव ने अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही, सामने आकर अपनी सफाई में कई और बातें भी बताई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की का अब ये कहना है कि उसका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है और उसे हर रोज वॉक करनी पड़ती है। प्रियदर्शनी यादव ने मीडिया में दिए इंटरव्यू में बताया कि उसे हार्ट, किडनी और ब्रेन की भी प्रॉब्लम है। वह हमेशा की तरह वॉक के लिए गई थी।
Recommended Video

जानिए पूरा मामला ?
लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली प्रियदर्शनी यादव अवध चौराहे से रोक क्रॉस कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने बीच सड़क एक कैब ड्राइवर को जमकर पीटा। आरोप है कि उसका फोन तोड़ दिया। यही नहीं कार में रखे 600 रुपए भी लूट लिए। मामले ने तब तूल पकड़ा जब प्रियदर्शनी द्वारा कैब ड्राइवर सआदत अली पर थप्पड़ों की बरसात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में प्रियदर्शनी ने ड्राइवर को एक के बाद एक करीब 22 थप्पड़ मारे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक पर भी प्रियदर्शनी ने हाथ छोड़ दिया। प्रियदर्शनी ने आरोप लगाया कि कैब ड्राइवर उसे मारना चाहता। सेल्फ डिफेंस में उसने ड्राइवर को पीट दिया। लेकिन, मामला तब खुल गया जब चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आ गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुली लड़की की पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में पूरा माजरा समझ आ गया। इस फुटेज से लड़की के आरोपों की पोल खुल गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि लड़की चलती गाड़ियों के बीच में रोड क्रॉस करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान वह अचानक कैब के सामने आ जाती है। ड्राइवर ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक देता है, लेकिन लड़की आती है और कैब ड्राइवर को पीटना शुरू कर देती है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोग लड़की पर भड़क उठे। लड़की की गिरफ्तारी की मांग की और ट्विटर पर #ArrestLucknowGirl ट्रेंड करने लगा।

FIR दर्ज होने के बाद दी सफाई, पुलिस पर लगाए आरोप
सोशल मीडिया पर मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आरोपी लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। केस दर्ज होने के बाद प्रियदर्शनी यादव ने सफाई दी। उसने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल रेड होने के बाद भी कैब ड्राइवर तेजी से कार चला रहा था। उसने अपनी सुरक्षा में कैब ड्राइवर को पीटा था। प्रियदर्शनी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी में ट्रैफिक लाइट नहीं दिख रही है। पब्लिक पास हो रही है, लेकिन पुलिस उनको नहीं रोक रही है। एक टाइम आता है जब लगता है कि गाड़ी मुझे हिट करके निकल जाएगी। तब भी पुलिस खड़े होकर देखती है। जब मैं उसको रोकती हूं वायलेशन ऑफ लॉ में, सेल्फ डिफेंस में तो भी पुलिस खड़ी होकर देखती है। जब लोग मुझे 300 मीटर मारते हुए लेकर जाते हैं तब भी पुलिस खड़े होकर देखती है। ये क्या था?

लड़की बोली- मेरा मानसिक बीमारी का चल रहा इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब आरोपी प्रियदर्शनी ने कहा है कि उसका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। उसे हर रोज वॉक करनी पड़ती है। उसने बताया कि उसे हार्ट, किडनी और दिमाग की बीमारी है। प्रियदर्शनी का ये भी आरोप है कि कैब ड्राइवर के साथी 300 मीटर तक उसे मारते हुए ले गए। अपने मोबाइल में वीडियो और फोटो दिखाते हुए प्रियदर्शनी ने कहा, ''मेरे चेहरे पर इतना मारा है। हाथों पर चोट लगी है। यही पहना था मैंने उस दिन। चेहरे पर मारा। चश्मा टूट गया। जब ये गिर गया तो मुझे कुछ नहीं दिखता है।












Click it and Unblock the Notifications