Lucknow Girl Case : कैब ड्राइवर ने कहा- मुझे मेरी इज्जत वापस चाहिए
लखनऊ, 04 अगस्त: लखनऊ में जिस कैब ड्राइवर को लड़की ने बीच सड़क पर पीटा था, उस कैब ड्राइवर का कहना है कि उसे अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट वापस चाहिए। साथ ही लड़की के खिलाफ प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। लड़की की गिरफ्तारी की मांग के साथ सोशल मीडिया पर अब #justiceforcabdriver ट्रेंड होने लगा है। यूजर्स कैब ड्राइवर के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला ?
लखनऊ के अवध चौराहे पर प्रियदर्शनी नारायण यादव नाम की लड़की ने कैब ड्राइवर सआदत अली को बीच सड़क थप्पड़ ही थप्पड़ मारे। आरोप है कि प्रियदर्शनी ने कैब ड्राइवर का फोन भी तोड़ा और कार में रखे 600 रुपए लूट लिए। प्रियदर्शनी ने आरोप लगाया कि कैब ड्राइवर उसपर कार चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उसने अपना बचाव करते हुए उसे कार से बारह निकाला और उसे पीट दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन वीडियो
सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में लड़की ओला कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारती हुई दिखी। इस दौरान ओला ड्राइवर चुपचाप मार खाता रहा। उसने यह भी कहा कि अगर कोई लड़का होता तो बताता। दूसरे वीडियो में दिखाई दिखा कि ओला ड्राइवर को बचाने आए अन्य शख्स को भी लड़की ने थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, इसका उसे जवाब भी मिला। पोल तब खुल गई जब तीसरा वीडियो सामने आया। यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज का था। इसमें साफ दिखा की लड़की सड़क पार करती है, कैब ड्राइवर उसे देखते ही कार रोक देता है। इसके बावजूद लड़की उसे कार से खींचकर पीटने लगती है।

कैब ड्राइवर ने कहा- मुझे मेरी इज्जत वापस चाहिए
बता दें, इस मामले में सोशल मीडिया पर गुस्से के बाद पुलिस को लड़की के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा और उसके खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। उधर, कैब ड्राइवर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसे अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट वापस चाहिए। कैब ड्राइवर ने लड़की के खिलाफ भी प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications