काल्पनिक दोस्त के साथ बातें करती थी रेलवे अफसर की बेटी, बताया आईने और मां-भाई पर क्यों चलाई गोली?

लखनऊ। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी राजेश दत्त बाजपेई की नाबालिग बेटी ने अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे भी हो रहे है। मां और भाई की हत्या करने वाली नाबालिग बच्ची ने एक और चौंकाने वाली बात बताई है। दरअसल उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि काल्पनिक दोस्त के कहने पर उसे इस घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले उसने कहा था कि अक्सर कमरे में तो कभी बरामदे में भूत दिखते थे, लेकिन कोई उसकी बात नहीं मानता था। वारदात वाले दिन भी उसे भूत दिखा था।

काल्पनिक दोस्त रिशु का किया जिक्र

काल्पनिक दोस्त रिशु का किया जिक्र

पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिक छात्रा ने अपने एक काल्पनिक दोस्त का जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा ने पुलिस को बताया कि घर में कोई भी उसका अपना नहीं था। छात्रा ने कहा था कि मुझे घर में भूत दिखते थे। कभी कमरे में तो कभी बरामदे में। उसने कई बार मां और भाई से इसका जिक्र किया था। छात्रा ने कहा कि उसे डर लगता था, लेकिन मां मेरी बात पर यकीन नहीं करती थीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की शुरुआती पड़ताल में छात्रा ने यह जानकारी दी तो सबके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने समझा कि छात्रा ने किसी बात पर नाराज होकर अपने दोस्त के साथ मां और भाई की हत्या की है।

हेलुसिनेशन की बीमारी से ग्रसित थी छात्रा

हेलुसिनेशन की बीमारी से ग्रसित थी छात्रा

हालांकि, बाद में छात्रा के हेलुसिनेशन की बीमारी से ग्रसित होने का राज खुला। छात्रा ने बताया कि जब वह कक्षा सात में थी तबसे दोस्त रिशु उसके साथ है। पुलिस ने पूछा रिशू कहां है? कहां रहता है? क्या करता है? तो छात्रा ने बताया कि वह कहीं नहीं है। वह उसका काल्पनिक दोस्त है और उसके दिमाग में रहता है। छात्रा ने कहा कि रिशू के कहने पर ही उसने मां और भाई को गोली मारी थी। मनोचिकित्सक यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि रिशू का चरित्र छात्रा से कब और कैसे जुड़ा?

अदृश्य दोस्त ने छात्रा से खुद को भी मारने को कहा था

अदृश्य दोस्त ने छात्रा से खुद को भी मारने को कहा था

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काल्पनिक दोस्त रिशु ने खुद को भी गोली मारने के लिए कहा था। उसके कहने पर ही छात्रा ने नहाने के बाद शीशे में जैम से ‘डिसक्वालीफाइड ह्यूमन' लिखा और आलमारी से पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उसके बीचो-बीच गोली मारी थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि दरअसल उसने शीशे के सामने खडे़ होकर अपने अक्स पर गोली चलाई थी। इसके बाद वह मां के कमरे में पहुंची जहां दोनों बेड पर सो रहे थे। उसने दोनों के सिर की तरफ खड़े होकर एक-एक गोली उन्हें मार दी।

14 दिन की रिमांड पर छात्रा को ट्रामा सेंटर कराया भर्ती

14 दिन की रिमांड पर छात्रा को ट्रामा सेंटर कराया भर्ती

डीसीपी सेंट्रल सोनम वर्मा का कहना है कि मालिनी और सर्वदत्त की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप में नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक की जांच में हमारे पास आरोपी के खिलाफ सारे साक्ष्य मिले हैं। तो वहीं, सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी नाबालिग को मोहान रोड स्थित जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 14 दिन की रिमांड पर लड़की को ट्रामा सेंटर में भर्ती करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस अधिकारियों ने लड़की की निगरानी के लिए दो महिला सिपाही ट्रामा सेंटर में तैनात किया है। बता दें कि हत्या के खुलासा करते हुए पुलिस ने जांच में गिरफ्तार लड़की को अवसादग्रस्त पाया। उसका मानसिक संतुलन सही नहीं मिला। उसके कमरें में भूत-आंसू वाले इमोजी और जैसे कई रहस्यमयी चीजें मिलीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+