दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट, पत्नी अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। जिसके बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार और पैनी हो गयी है। वहीं पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उनकी पत्नी स्वाति सिंह की तबियत अचानक बिगड़ गयी है और उन्हें लखनऊ के केके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Lucknow CJM court issues non bailable warrant Dayashankar Singh

गौरतलब है कि दयाशंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तुलना वेश्या से की थी जिसके बाद भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासि कर दिया था। पार्टी से निष्कासित होने के बाद दयाशंकर सिंह ने अपने बयान पर मांफी तो मांगी थी लेकिन वह अभी भी अपनी इस बात पर कायम थे कि मायावती टिकटों का सौदा करती हैं।

वहीं दयाशंकर सिंह के बयान के खिलाफ बसपा नेता और समर्थक लखनऊ के हजरतगंज में सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे थे। इस दौरान बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में दयाशंकर सिंह के खिलाफ ना सिर्फ विवादित नारे लगाये गये बल्कि उनके परिवार को भी इसमें जमकर घसीटा गया।

बसपा नेताओं ने दयाशंकर सिंह की बेटी, पत्नी और बहन को पेश किये जाने की मांग की थी। यही नहीं दयाशंकर सिंह कुत्ते को फांसी दिये जाने के भी नारे लगाये गये थे। जिसके बाद दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह और उनकी मां ने मायावती और अन्य बसपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी।

स्वाति सिंह और उनकी मां की एफआईआर पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा था कि अगर वह सच में न्याय चाहती थी तों उन्हें अपने पति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इससे स्वाति सिंह का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+