आजम खान को लगा झटका, लखनऊ खंडपीठ ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

आजम खान को लगा झटका, लखनऊ खंडपीठ ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

लखनऊ, जून 12: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। यूपी जल निगम में इजीनियर, क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 1300 पदों पर भर्ती मामले में आजम खान को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी अर्जी को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि यह भर्ती उस वक्त हुई थी जब आजम खान शहरी विकास मंत्री थे।

Recommended Video

    Azam Khan को लगा झटका, Court ने खारिज की Anticipatory Bail Petition, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी
    Lucknow bench rejects MP Azam Khan anticipatory bail plea

    बता दें कि, 25 अप्रैल 20218 को इस केस में आजम खान के खिलाफ लखनऊ के एसआईटी थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 409, 420, 120बी और 201 के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को आजम खान की अग्रिम जमानत याचिका की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई थी। सुनवाई करते हुए जस्टिस राजीव सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश मोहम्मद आजम खान की याचिका पर दिया है। बता दें कि आजम खान की इस याचिका पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और आईबी सिंह ने बहस की। याचिका में आजम खान को जमानत देने की मांग की गई थी।

    कोर्ट ने कहा कि आजम का वारंट पहले से उन्हें सीतापुर जेल में 19 नवंबर 2020 को दिया जा चुका है, इसलिए इस मामले में वह पहले से ही न्यायिक हिरासत में लिए जा चुके हैं। इस कारण से यह अर्जी विचार योग्य नहीं है। वहीं, अपर शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा ने आजम की अर्जी का जोरदार विरोध किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि आजम पहले से ही इस मुकदमे में न्यायिक हिरासत में है क्योंकि सक्षम अदालत ने 18 नवंबर 2020 को ही सीतापुर जेल में उन्हें वारंट भेज दिया था जो कि अगले दिन उन्हें सौंप भी दिया गया था।

    सक्षम कोर्ट में अर्जी दे सकते हैं आजम
    इस पर आजम के अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी न्यायिक हिरासत मान लिया जाए तो इस मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र 24 मई को दाखिल किया गया था जो कि उनकी न्यायिक हिरासत से 90 दिन बाद था। इसलिए उन्हें स्वत: ही जमानत मिलनी चाहिए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि आजम इसके लिए सक्षम अदालत में अर्जी दे सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+